HomeNEWSकानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ चला विशेष...

कानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ चला विशेष अभियान

पुलिस एवं यातायात विभाग ने नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। नगर पुलिस एवं यातायात पुलिस कानपुर द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अवैध हूटर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज उत्पन्न करने वाले वाहनों, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों तथा बिना अनुमति हूटर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के मॉडिफाइड उपकरण ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ आमजन, मरीजों एवं विद्यार्थियों को भी असुविधा पहुंचाते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए तथा कई वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर एवं हूटर हटवाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments