
प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया सम्मानित
- समय टुडे डेस्क।
प्रतिरुद्धा प्रोडक्शंस के तत्वावधान में 15 मई को Stylo Unisex Salon में भव्य ऑनलाइन कॉन्टेस्ट एवं ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिरुद्धा प्रोडक्शंस के सीईओ अनिरुद्ध वाधवा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रतिमा राय वाधवा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया।
मिसेज कैटेगरी विजेता
- प्रथम विजेता – दुर्गा मुंधड़ा
- द्वितीय विजेता – मनीषा खत्री
- तृतीय विजेता – कोमल गुप्ता
मिस कैटेगरी विजेता
- प्रथम विजेता – अवंतिका
- द्वितीय विजेता – काश्वी गुप्ता
- तृतीय विजेता – सिद्धि कालरा
मिस्टर कैटेगरी विजेता
- विजेता – विजय सैनी
कार्यक्रम के दौरान सिम्मी कालरा को Stylo Unisex Salon Group का अध्यक्ष भी घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने अनिरुद्ध वाधवा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को फैशन एवं फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि Stylo Unisex Salon की शुरुआत 19 अप्रैल को जयपुर के नारायण विहार क्षेत्र में की गई थी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह तोमर उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार क्षेत्र में आधुनिक एवं प्रोफेशनल यूनिसेक्स सैलून की आवश्यकता को देखते हुए इसकी स्थापना की गई, ताकि लोगों को ब्रांडेड सर्विसेस, लग्जरी सुविधाएं और प्रोफेशनल ब्यूटी केयर उचित कीमतों पर उपलब्ध कराई जा सके।
प्रतिमा राय वाधवा, जो मिसेज इंडिया 2018-19 एवं अंतरराष्ट्रीय रनवे मॉडल रह चुकी हैं, देश-विदेश में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित कर युवाओं को मंच प्रदान कर चुकी हैं। वहीं अनिरुद्ध वाधवा और उनकी टीम का उद्देश्य जयपुर के प्रतिभाशाली युवाओं को फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का समापन केक कटिंग, सेलिब्रेशन, पुरस्कार वितरण एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाओं के साथ किया गया।


