HomeNEWSपत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की ताकत : उपमुख्यमंत्री...

पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की ताकत : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

अनुराधा सिंह

लखनऊ। बृजेश पाठक ने आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन/पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। समाज में सकारात्मक बदलाव और जनसमस्याओं को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए पत्रकारों का सम्मान लोकतंत्र का सम्मान है।

इस अवसर पर देवेंद्र मिश्रा, ए.पी. सिंह, अवनीश कुमार गुप्त, प्रमोद शर्मा, राजीव भारती, विनीत शुक्ल, दिलीप श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments