HomeNEWSमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता योगी आदित्यनाथ ने की।

“12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के मंत्रिगण उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के विभिन्न आयामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी जनसंपर्क अभियानों, जनकल्याण कार्यक्रमों, संगोष्ठियों तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके।

बैठक में उपस्थित मंत्रियों एवं अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास यात्रा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments