HomeNEWSपुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का बड़ा फैसला, अब मार्किंग प्रणाली से होगी...

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का बड़ा फैसला, अब मार्किंग प्रणाली से होगी उपनिरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा

  • पुलिसिंग में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब जनपद में तैनात उपनिरीक्षकों (एसआई) के कार्यों की समीक्षा मार्किंग प्रणाली के आधार पर की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत उपनिरीक्षकों के दैनिक कार्यों, विवेचनाओं की गुणवत्ता, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था के पालन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनता के प्रति व्यवहार जैसे विभिन्न मानकों पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। इन मानकों के आधार पर उनके कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रणाली का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना तथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय करना है। इससे पुलिस व्यवस्था में प्रतिस्पर्धात्मक कार्य संस्कृति विकसित होगी और आमजन को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

नई मार्किंग प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक उपनिरीक्षक के कार्यों की पारदर्शी निगरानी संभव होगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किए जाने और अपेक्षित स्तर पर कार्य न करने वालों को सुधारात्मक निर्देश दिए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की इस पहल को पुलिसिंग में गुणवत्ता सुधार और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के निस्तारण और कानून-व्यवस्था के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments