HomeNEWSफतेहपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक...

फतेहपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक रहे विशिष्ट अतिथि

भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, फतेहपुर में अमर उजाला टीम द्वारा “भविष्य ज्योति मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मलिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजन युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अमर उजाला टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments