HomeNEWSनिःशुल्क नेत्र शिविर में 50 लोगों का परीक्षण, आंखों की देखभाल पर...

निःशुल्क नेत्र शिविर में 50 लोगों का परीक्षण, आंखों की देखभाल पर दी गई जानकारी

आर.के. देवी सुपर स्पेशिएलिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने किया नेत्र परीक्षण, हर माह नियमित शिविर आयोजित करने की घोषणा

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। सेवा संस्था द्वारा हर माह के प्रथम सोमवार को आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क नेत्र शिविर में इस बार लगभग 50 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल के उपाय भी बताए गए तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

यह नेत्र परीक्षण आर.के. देवी सुपर स्पेशिएलिटी आई हॉस्पिटल, पुखरायां के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी दवाएं प्रदान की गईं।

संस्था की प्रमुख कंचन मिश्रा ने बताया कि यह शिविर जनहित में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों को निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रमुख सदस्य मुकेश पुरवार, सुनील पांडेय, धीरू अवस्थी, सूर्यांश पुरवार एवं श्वेता गुप्ता भी शिविर में उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

कंचन मिश्रा ने यह भी जानकारी दी कि मुकेश पुरवार और सुनील पांडेय के सहयोग से यह नेत्र शिविर अब हर माह के प्रथम सोमवार को गायत्री फार्मा मेडिकल स्टोर, रूरा चौराहा (अकबरपुर) पर नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य आमजन को समय पर नेत्र जांच और उचित परामर्श उपलब्ध कराना है, जिससे आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments