HomeNEWSविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दंत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दंत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

झांसी में तंबाकू मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

  • रितिका शुक्ला

झांसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर झांसी स्थित जिनी डेंटल क्लिनिक में Indian Dental Association की झांसी शाखा एवं Women Dental Council के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मौखिक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों तथा बेहतर दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रतीक गुब्रिल्ले ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर मुंह के कैंसर और दंत रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही तंबाकू छोड़ने के प्रभावी उपायों और सरकारी सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।

अपने संबोधन में डॉ. प्रतीक गुब्रिल्ले ने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में स्वास्थ्यकर्मियों और जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से तंबाकू से दूरी बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों और नागरिकों को मौखिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा नियमित दंत जांच कराने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने तंबाकू त्यागने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का संदेश दिया।

आईडीए झांसी शाखा की ओर से मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान ने न केवल लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भी एहसास कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments