HomeNEWSपर्यटन को प्रोत्साहन, प्रकृति को संरक्षण — पर्यटन क्षितिज पर उभरता नया...

पर्यटन को प्रोत्साहन, प्रकृति को संरक्षण — पर्यटन क्षितिज पर उभरता नया गोरखपुर

चिलुआताल में ₹20.35 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास पर दिया जोर

  • दीपक कुमार

गोरखपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल क्षेत्र में ₹20.35 करोड़ की लागत से विकसित पर्यटन से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को जनसुविधाओं से जोड़कर उन्हें आकर्षक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

चिलुआताल क्षेत्र में किए गए इन विकास कार्यों का उद्देश्य पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और गोरखपुर को एक उभरते पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। सरकार की इस पहल से क्षेत्रीय पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि परियोजनाओं का लाभ शीघ्र जनता तक पहुंच सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments