HomeNEWSटीजीटी परीक्षा की व्यवस्थाओं का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

टीजीटी परीक्षा की व्यवस्थाओं का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कानपुर नगर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, चेकिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस आयुक्त ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments