चोरी की बैटरियां, इन्वर्टर, वाहन और अवैध हथियार बरामद
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। SP KD श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन एवं ASP के मार्गदर्शन में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना अकबरपुर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई।
पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 18 बैटरियां, 09 इन्वर्टर, घटना में प्रयुक्त 02 ईको कार तथा 03 अवैध तमंचे एवं 06 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे। बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।


