HomeNEWSगाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

12 अभियुक्त गिरफ्तार, 11 दिन का अपहृत नवजात शिशु सकुशल बरामद

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी में संलिप्त एक अंतर्राज्यीय रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक 11 दिन के अपहृत नवजात शिशु को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 वाहन तथा ₹2 लाख 90 हजार मूल्य के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर नवजात शिशुओं को हासिल करने का प्रयास करता था। इसके बाद बच्चों को विभिन्न राज्यों में ले जाकर खरीददारों को बेचने की योजना बनाई जाती थी।

पुलिस ने बताया कि रैकेट के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments