HomeNEWSगांधी सभागार में विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

गांधी सभागार में विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। गांधी सभागार में मा० प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति में जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, जिला अध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) सहित जनपद के अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं तत्परता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

अंत में अधिकारियों को क्षेत्रीय विकास को गति देने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments