HomeNEWSआरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक...

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश

  • मोहित कुमार

ललितपुर। जनपद में आयोजित होने वाली “आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा समग्र कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments