
कोऑपरेटिव इस्टेट चेयरमैन विजय कपूर के साथ पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया शहतूत के 11 पौधों का रोपण, राहगीरों को वितरित किए फल
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के साथ पूर्व विधायक अजय कपूर ने शहतूत के 11 वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रमिक भाइयों एवं राहगीरों के बीच फल (केला) का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिल सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण और जनसेवा दोनों ही समाज और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, पंकज गिरधर, नरेश पंजाबी, भीम सेन, श्याम बिजलानी, दिनेश कुशवाहा, अवधपाल सिंह, हरेन्दर सिंह डिम्पल, श्यामलाल मूलचंदानी, प्रेम राज, गुरविन्दर सिंह गप्पी, अशोक जुनेजा, पम्मी खन्ना, शरद शर्मा, अर्पित अवस्थी, प्रवीण विज दरोगा, शिशिर चौरसिया, राज कुमार वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, जगदम्बा विश्वकर्मा, मनोज सक्सेना, अरविन्द पिपरसेनिया, प्रदीप माहेश्वरी, मयंक विज, चरनजीत सिंह नामी, यशपाल सचान, सन्तोष गुप्ता, प्रेम नारायण शर्मा, शिव कुमार प्रजापति, आर.एस. शुक्ला, हरि किशन वर्मा, गोपाल मिश्रा, अंश चन्देल सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


