विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएसी अधिकारियों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उत्तर प्रदेश आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनऊ डॉ. प्रीतिंदर सिंह तथा सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी अमित कुमार (आईपीएस) द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम में सहायक सेनानायक धर्मेंद्र सिंह यादव, शिविर पाल दिलीप कुमार द्विवेदी, समस्त दलनायक, सूबेदार, सैन्य सहायक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का प्रण लिया।
कार्यक्रम के दौरान “पर्यावरण बचाने का संकल्प, धरती को हरा-भरा रखने का प्रण” का संदेश दिया गया।


