HomeNEWSऔरैया पुलिस की डिजिटल पहल: एफआईआर मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ

औरैया पुलिस की डिजिटल पहल: एफआईआर मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ

अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंद्र ने किया पोर्टल का उद्घाटन, विवेचनाओं की समयबद्ध निगरानी होगी सुनिश्चित

  • विवेक कुमार शर्मा

औरैया। दिनांक 05.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंद्र द्वारा औरैया एफआईआर मॉनिटरिंग पोर्टल संस्करण 1.0 का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल जनपद औरैया पुलिस की एक अभिनव डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य विवेचनाओं की समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करना है।

यह प्रणाली एक भूमिका-आधारित मंच है, जिसके माध्यम से 60 एवं 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की प्रभावी निगरानी की जाएगी। इसके अंतर्गत अब मैनुअल रजिस्टरों एवं कागजी रिपोर्टिंग के स्थान पर वास्तविक समय आधारित डैशबोर्ड प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।

इस डैशबोर्ड के माध्यम से थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्तर पर लंबित मामलों, दस दिनों में पूर्ण होने वाले मामलों तथा समय-सीमा पार हो चुके मामलों की त्वरित ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को समय पर सूचना देने हेतु टेलीग्राम आधारित स्वचालित अलर्ट प्रणाली भी लागू की गई है।

इस डिजिटल पहल से पुलिस विवेचना प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही, गुणवत्ता एवं समयबद्धता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

इसी अवसर पर जनपद औरैया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई, जब थाना कोतवाली औरैया को उत्कृष्ट नागरिक सेवाओं, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह दोनों उपलब्धियां पुलिसिंग में तकनीकी नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments