तकनीक और ट्रेसिंग की मदद से यूपी पुलिस की बड़ी सफलता, नागरिकों में बढ़ा विश्वास
- रोशनी सिंह
वाराणसी। जीआरपी वाराणसी द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए 310 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन में राहत और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।
यूपी पुलिस द्वारा तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने का अभियान लगातार जारी है।


