
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक के जनपद भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
- प्रतीक कुमार
औरैया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंद्र के जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के साथ “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यालय ककोर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा माँ के स्नेह, त्याग एवं संरक्षण की भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए इस अभियान को एक भावनात्मक स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।


