HomeNEWS“मेरा युवा भारत” एवं “न्यू शाइन शिक्षा संस्थान” के संयुक्त तत्वावधान में...

“मेरा युवा भारत” एवं “न्यू शाइन शिक्षा संस्थान” के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने दिए प्रभावशाली भाषण, मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा वर्मा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

  • दिवाकर गुप्ता

बहराइच। आज “मेरा युवा भारत” एवं “न्यू शाइन शिक्षा संस्थान” के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभिलाषा वर्मा (भाजपा नेत्री, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं निदेशक-स्पार्क ग्रुप ऑफ कॉलेज, बहराइच) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. जैदी एवं डॉ. सविता वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए “न्यू शाइन शिक्षा संस्थान” की ओनर ज्योति सिंह एवं “मेरा युवा भारत” के इंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments