HomeNEWSमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व आईजी अमित पाठक की शिष्टाचार भेंट, एनएसजी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व आईजी अमित पाठक की शिष्टाचार भेंट, एनएसजी में आईजी पद पर नियुक्ति के बाद की मुलाकात

लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर हुई सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देवीपाटन मंडल के पूर्व बहुचर्चित आईजी अमित पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्नेहपूर्ण मुलाकात की।

इस भेंट के दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं बच्चे भी उपस्थित रहे, जिससे वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक रहा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2007 बैच के तेजतर्रार और ईमानदार छवि के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित पाठक को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनकी यह नियुक्ति प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य अनुभव और सेवाओं की महत्वपूर्ण पहचान मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments