जनसेवा अभियान के तहत श्रमिकों और जरूरतमंदों को गर्मी से बचाव के लिए वितरित किए गए गमछे, ठंडे शरबत का भी कराया गया वितरण
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पहल सेवा संस्था द्वारा जनहित में शरबत एवं गमछा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया तथा गर्मी से बचाव के लिए गमछों का वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष सुरभि द्विवेदी ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

संस्था की उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं संस्था के संरक्षक आदित्य पोद्दार ने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से किया गया प्रत्येक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनता है।
कार्यक्रम में हेमंत संत, प्रवीण विष्णोई, सचिव सुपर्णा द्विवेदी, रत्ना, नम्रता गुप्ता, मोहिनी, जया सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत एवं गमछा प्राप्त कर संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे जरूरतमंद लोगों को सहायता और राहत मिल सके तथा समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिले।


