HomeNEWSवीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान आज भी प्रेरणा का स्रोत : प्रतिभा शुक्ला

वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान आज भी प्रेरणा का स्रोत : प्रतिभा शुक्ला

पुण्यतिथि पर आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यमंत्री, वीरांगना के साहस और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर शकुंतला देवी राज्य शिक्षा सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) द्वारा मां बारादेवी टेंट हाउस के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीरांगना को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला रहीं। उनके आगमन पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रजापति, संस्थापिका श्रीमती शकुंतला देवी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती द्विवेदी, श्रीमती संध्या चक्रवर्ती, श्री अरविंद कुशवाहा एवं श्रीमती रुचि मिश्रा ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

अपने संबोधन में प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देकर देश की अस्मिता की रक्षा की और महिलाओं की शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, सेवा और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही बेटियों को आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रजापति ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेटियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक बेटी को रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपनाते हुए अपने व्यक्तित्व, संस्कार और सत्यनिष्ठा के बल पर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बेटियों से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुचि मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शकुंतला देवी राज्य शिक्षा सेवा संस्थान की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर पूनम शुक्ला, अर्चना सिंह, सौरभ सिंह, काजल अवस्थी, रानी, हरिओम बाजपेयी, ऋषि शुक्ला, सुभाष, मान्यता चक्रवर्ती, नितिन, श्वेता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments