HomeNEWSविश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष अभियान की भाजपा ने की...

विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष अभियान की भाजपा ने की समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में आयोजित होंगे भव्य योग शिविर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनसंपर्क आधारित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। इस अवसर पर प्रत्येक मंडल में भव्य योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में योग दिवस कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रत्येक मंडल में संयोजकों की नियुक्ति की गई तथा उन्हें कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही योग शिविरों को व्यापक जनभागीदारी वाला बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले योग शिविरों में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में प्रमुख रूप से अभियान संयोजक नवाब सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, चंद्रमणि चौबे, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, शालिनी कटियार, किरण तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, पूनम कंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments