HomeNEWSमहाराजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में...

महाराजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

हाईवे किनारे मिला था 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित न्यू जेके ढाबा के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को हाईवे किनारे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 17 जून को मृतक की शिनाख्त गोलू सिंह (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी ग्राम हाथीपुर, थाना महाराजपुर के रूप में हुई।

शिनाख्त के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments