HomeNEWSक्रॉसिंग रिपब्लिक में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

क्रॉसिंग रिपब्लिक में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने लिया आशीर्वाद, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ परिसर

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित बालाजी फास्टर हाइट सोसाइटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महंत शाश्वतमुनि जी एवं श्री बाबा जामोदेकर जी की पावन उपस्थिति में आयोजित कथा में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ग्रहण किया।

कथा के छठे दिवस मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज एवं गौरव चोपड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा का श्रवण किया।

इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में रीना गुलाटी एवं विनय शर्मा एंड फैमिली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।

कार्यक्रम में बालाजी फास्टर हाइट सोसाइटी के अध्यक्ष विनय डिमरी, मंडल उपाध्यक्ष आनंद बाजपेई, मंडल मीडिया प्रभारी विदुषी बंसल, महानगर आईटी कोऑर्डिनेटर मीत गर्ग, बीके मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा, यू.के. गुप्ता, कृतिका खन्ना, हर्षित शर्मा तथा शिवानी शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा के समापन पर भव्य आरती का आयोजन किया गया और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments