
एसपी ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, सम्मान गार्द ने दी सलामी
- मनीषा जैन
ललितपुर। एडीजी जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के ललितपुर आगमन पर जनपद पुलिस द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
आगमन के उपरांत सम्मान गार्द द्वारा एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को औपचारिक सलामी प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए जनपद में संचालित पुलिस व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
एडीजी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग में विशेष तैयारियां की गई थीं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
जनपद पुलिस ने एडीजी के आगमन को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


