HomeNEWSपहले था ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’, अब है ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल...

पहले था ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’, अब है ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ : CM योगी

बुंदेलखंड को मिली विकास की बड़ी सौगात, झांसी और ललितपुर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीएम योगी ने सर्किट हाउस की नई सुविधाओं का किया उद्घाटन, ललितपुर में 221 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, डिफेंस कॉरिडोर और मेडिकल कॉलेजों से रोजगार व विकास को मिलेगी नई गति

  • नरेश राठौर

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड दौरे के दौरान झांसी और ललितपुर को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। झांसी में सर्किट हाउस में नवनिर्मित 5 वीवीआईपी सुइट एवं 10 बेड की डॉरमेट्री का लोकार्पण करने के साथ ही ललितपुर में ₹1,766 करोड़ की लागत से तैयार 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

झांसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में बटन दबाकर नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। पांच वीवीआईपी सुइट विशिष्ट अतिथियों एवं वीआईपी मेहमानों के लिए तैयार किए गए हैं, जबकि 10 बेड की डॉरमेट्री कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने झांसी में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड के विकास एवं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का आत्मनिर्भर और विकसित होना आवश्यक है।

इस दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, रवि शर्मा तथा उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर न्यू सहारा की ओनर एवं पत्रकार श्वेता पाराशर तथा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेविका माला मल्होत्रा, प्रिंसिपल झांसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बुंदेलखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

वहीं ललितपुर में मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन युवाओं के लिए रोजगार, निवेश और बेहतर भविष्य की नई संभावनाएं लेकर आया है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि के चेक भी वितरित किए तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

झांसी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लिए बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की पहचान दी थी, जबकि वर्तमान सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की अवधारणा को साकार कर प्रदेश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना, डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे तथा झांसी, जालौन और ललितपुर में चल रहे विकास कार्य क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा और बुंदेलखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने झांसी और ललितपुर के नागरिकों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर न्यू सहारा की ओनर एवं पत्रकार श्वेता पाराशर तथा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेविका माला मल्होत्रा, प्रिंसिपल झांसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बुंदेलखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की पहचान दी थी, जबकि वर्तमान सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की अवधारणा के माध्यम से प्रदेश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफिया या तो मिट्टी में मिल चुके हैं अथवा उनकी कमर टूट चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना, एक्सप्रेसवे तथा झांसी, जालौन और ललितपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments