बूथ अध्यक्ष सुनील पाल के पिता स्वर्गीय रामफली पाल की हत्या पर जताया दुख, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
दीक्षा त्रिवेदी
अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अमेठी जनपद के दलशाहपुर सैदपुर स्थित बूथ संख्या-89 के बूथ अध्यक्ष सुनील पाल के पिता स्वर्गीय रामफली पाल की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के साथ उनके पैतृक गांव दलशाहपुर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी हर परिस्थिति में उनका सहयोग करती रहेगी।
मुलाकात के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने स्वर्गीय रामफली पाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


