HomeNEWSभौती बाईपास पर चला विशेष ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान, शराब पीकर वाहन...

भौती बाईपास पर चला विशेष ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस, एआरटीओ एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एसीपी यातायात के निर्देशन में टीआई पश्चिम जोन प्रथम, एआरटीओ एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एनएचएआई-19 स्थित भौती बाईपास पर विशेष ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम द्वारा संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से उनकी जांच की गई। जांच के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक एवं प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

यातायात विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments