HomeNEWSमुख्यमंत्री के प्रस्तावित महोबा दौरे को लेकर गोरखगिरि पर्वत स्थित कार्यक्रम स्थल...

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित महोबा दौरे को लेकर गोरखगिरि पर्वत स्थित कार्यक्रम स्थल का डीआईजी और एसपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं वीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • मोहित कुमार

महोबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 21 जून को प्रस्तावित महोबा दौरे के मद्देनजर चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस. ने पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के साथ संयुक्त रूप से गोरखगिरि पर्वत स्थित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा प्रत्येक बिंदु पर सतर्क निगरानी और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments