HomeNEWSजनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के...

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं न्यायालय के आदेशों से जुड़ी शिकायतों पर संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश

  • मोहित कुमार

महोबा। जिलाधिकारी महोबा ग़ज़ल भारद्वाज ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों तथा न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से जुड़ी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए।

जनता दर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments