HomeNEWSभारत टॉक कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

भारत टॉक कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास, साहित्य, पत्रकारिता और समकालीन विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में भारत डायलॉग्स द्वारा आयोजित “भारत टॉक” कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में देश, समाज, इतिहास, संस्कृति तथा समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में संवाद और विचारों के आदान-प्रदान की परंपरा को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को देश की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में भारत टॉक के आयोजक एवं संस्थापक विवेक सत्य मित्रम, वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट, यूनिवर्सल बुकसेलर के संस्थापक चंद्र प्रकाश, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी, नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ संपादक सुधीर मिश्रा, एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चंद्रशेखर वर्मा तथा प्रसिद्ध दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इतिहास, साहित्य, पत्रकारिता और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने विचारों के मुक्त आदान-प्रदान और सामाजिक सरोकारों पर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि ऐसे बौद्धिक मंच समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मक संवाद को नई दिशा प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments