HomeNEWSफिजियो समिट कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधित

फिजियो समिट कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधित

मेदांता हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी की भूमिका और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “फिजियो समिट” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं गणमान्यजनों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथैरेपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। रोगियों के उपचार, पुनर्वास और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में फिजियोथैरेपिस्ट महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेषज्ञों एवं चिकित्सा संस्थानों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में मेदांता के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विक्रम सिंह चौहान, डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स डॉ. सौरभ शुक्ला, उत्तर प्रदेश के स्टेट सेक्रेटरी डॉ. के.के. शर्मा, स्टेट ट्रेजरार डॉ. एस.के. गौतम, लखनऊ ब्रांच के संयोजक डॉ. डी.के. मिश्र, कानपुर ब्रांच के सेक्रेटरी डॉ. सर्टेली ब्राउन तथा मेदांता के पेशेंट मैनेजर अमित पाठक सहित अनेक चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में नवीन तकनीकों, उपचार पद्धतियों तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने फिजियोथैरेपी को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर समन्वय और गुणवत्तापूर्ण उपचार व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments