HomeNEWSव्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला : प्रकाश द्विवेदी

व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला : प्रकाश द्विवेदी

व्यापारी कल्याण दिवस-2026 कार्यक्रम में सदर विधायक ने दानवीर भामाशाह के योगदान को किया नमन

  • राकेश गुप्ता

बांदा। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस-2026’ कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने दानवीर भामाशाह के त्याग, उदारता और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। व्यापार एवं उद्योग के माध्यम से देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे व्यापारी वर्ग को सम्मान और नई पहचान मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों एवं गणमान्य लोगों ने दानवीर भामाशाह के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments