
संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
- नरेश राठौर
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के झांसी महानगर स्थित झांसी होटल सभागार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव के संबंध में प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भी सहभागिता की और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की।

इस अवसर पर झांसी के सांसद अनुराग शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसेवा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के उद्देश्य के साथ निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के प्रति समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाएगा।


