HomeNEWSपुलिस उपायुक्त दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की शिकायतें

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की शिकायतें

समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश, शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार पर दिया विशेष जोर

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति एवं समाधान की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुनने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments