HomeNEWSसीएसए में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, व्यापक पूर्वाभ्यास सम्पन्न

सीएसए में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, व्यापक पूर्वाभ्यास सम्पन्न

राजभवन की टीम की मौजूदगी में हुआ रिहर्सल, 10 जुलाई को आयोजित होगा 28वां दीक्षांत समारोह

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में 10 जुलाई को अपराह्न 2 बजे आयोजित होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को व्यापक पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कराया गया। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के निर्देशन में राजभवन से आई टीम की उपस्थिति में समारोह की सभी गतिविधियों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

रिहर्सल के दौरान विद्वत पदयात्रा, शैक्षणिक शोभायात्रा, अतिथियों के आगमन, उपाधि एवं पदक वितरण सहित समारोह की प्रत्येक गतिविधि का क्रमवार अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की समयबद्धता, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन होता है। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गतिविधि का पूर्वाभ्यास आवश्यक है, जिससे आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया।

पूर्वाभ्यास के दौरान विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष तथा समारोह की विभिन्न समितियों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments