HomeNEWSराष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं पर हुई सुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं पर हुई सुनवाई

कानपुर सर्किट हाउस में विजया रहाटकर व डॉ. बबिता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, महिलाओं की सुरक्षा और न्याय पर दिया जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। राष्ट्रीय महिला आयोग के संयोजन में कानपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने सहभागिता की। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, न्याय और अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ निरंतर समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। आयोग का उद्देश्य प्रत्येक महिला को सुरक्षा, सम्मान, न्याय और आत्मनिर्भरता का अधिकार दिलाना तथा उनके अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पीड़ित महिला को समयबद्ध न्याय और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना भी सरकार और आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से आयोग महिलाओं की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनके समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments