HomeNEWSलखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी का निरीक्षण अभियान, लॉरेटो स्कूल और...

लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी का निरीक्षण अभियान, लॉरेटो स्कूल और लालबत्ती चौराहे की यातायात व्यवस्था परखी

स्कूल क्षेत्र में जाम मुक्त आवागमन और लालबत्ती चौराहे पर निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीना त्यागी ने लॉरेटो स्कूल के आसपास तथा लालबत्ती चौराहे का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसीपी ट्रैफिक ने लॉरेटो स्कूल के आसपास विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्कूली वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय समय में यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने दी जाए तथा पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आसपास यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखना प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संभावित यातायात बाधाओं को चिन्हित कर उनके त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इसके उपरांत पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने लालबत्ती चौराहे का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा चौराहे पर यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क पर बेहतर यातायात व्यवस्था संयोग से नहीं, बल्कि सतत निगरानी, प्रभावी प्रबंधन और समयबद्ध कार्रवाई से सुनिश्चित होती है। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments