
कानपुर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर रखी गई कड़ी नजर
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना बेकनगंज पुलिस ने एटीएस टीम एवं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया।
गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल की। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित रूप से ऐसे गश्त अभियान जारी रहेंगे।
पैदल गश्त के दौरान थाना बेकनगंज प्रभारी, एटीएस टीम के जवान तथा स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद


