कानपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवाबगंज और कोहना पुलिस की संयुक्त चेकिंग
अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना नवाबगंज एवं थाना कोहना पुलिस द्वारा गंगा बैराज चेकिंग प्वाइंट पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की जांच की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अभियान के दौरान थाना नवाबगंज एवं थाना कोहना पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


