HomeNEWSबार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रथम वरीयता की मतगणना में अनुराग...

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रथम वरीयता की मतगणना में अनुराग पांडेय सबसे आगे

कानपुर के युवा अधिवक्ता को मिले 4,505 मत, रिकॉर्ड बढ़त से समर्थकों में उत्साह; अब दूसरी वरीयता के मतों की होगी गिनती

  • ऋषभ कुमार

प्रयागराज/कानपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद कानपुर के युवा अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 4,505 मत प्राप्त किए हैं। प्रथम वरीयता की मतगणना में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 1,94,922 मत डाले गए थे। मतगणना के दौरान इनमें से 1,84,270 मत वैध पाए गए, जबकि शेष मत निरस्त घोषित किए गए।

प्रथम वरीयता की मतगणना के परिणाम में अनुराग पांडेय सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को कानपुर के अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

हालांकि, चुनाव की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अब द्वितीय वरीयता (सेकेंड प्रेफरेंस) के मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब आगामी मतगणना पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments