HomeNEWSविधायक सुरेंद्र मैथानी ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के परिजनों...

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के परिजनों का किया सम्मान

मस्वानपुर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात, ‘वीर अब्दुल हमीद मार्ग’ और स्मृति द्वार निर्माण की घोषणा

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिजनों से उनके मस्वानपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने माल्यार्पण, अंगवस्त्र भेंट कर तथा अशोक स्तंभ की प्रतिकृति प्रदान कर शहीद के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों से बातचीत के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उनका कुशलक्षेम जाना और कहा कि देश के वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवार की किसी भी आवश्यकता या सेवा के लिए वह सदैव उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि मस्वानपुर स्थित मार्ग का नाम “वीर अब्दुल हमीद मार्ग” रखा जाएगा। इसके साथ ही शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में एक भव्य “वीर अब्दुल हमीद द्वार” का निर्माण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिवार के सदस्य फरीदा नसरीन, सलीम जावेद, शाहनवाज आलम और हसन नवाज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, सेक्टर अध्यक्ष जगत नारायण ठाकुर, बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री मनोज, गंगाराम कश्यप सहित संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments