भाजपा कानपुर उत्तर के नेतृत्व में पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों और जयघोष के साथ हुआ स्वागत, संत रविदास मंदिर में हुई स्थापना
सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी से आई पवित्र रज कलश यात्रा का कानपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने रज कलश का अभिनंदन किया। इस दौरान “संत रविदास महाराज की जय” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
स्वागत के उपरांत सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रज कलश यात्रा संत रविदास मंदिर, ईदगाह चौराहा के लिए रवाना हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संत रविदास मंदिर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद पवित्र रज कलश की स्थापना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पवित्र रज कलश यात्रा को कानपुर की सभी विधानसभाओं, मंडलों और बूथों तक ले जाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग संत रविदास जी महाराज के जीवन, उनके विचारों और समरसता के संदेश से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक धीरज बाल्मीकि, प्रमोद विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, विजय वर्मा, किरन तिवारी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, रीता पासवान, धीरज साहू, सुरेंद्र गुप्ता, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, किशन लाल, सुदर्शन, राधा सैनी, पूनम कंवर, प्रशांत त्रिपाठी, आशीष बाजपेई, मनोज प्रधान, अभिमन्यु सक्सेना, कौशलेंद्र सिंह परिहार, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, जिशान अहमद, स्पर्श कटियार, हर्षित श्रीवास्तव ‘लाला’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


