
पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं
- विमल कुमार
फतेहगढ़। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने जिम्मेदारी, समर्पण और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।


