HomeNEWSजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर मंथन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात प्रबंधन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

  • विमल कुमार

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों के सख्ती से पालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट्स का शीघ्र सुधार, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments