HomeNEWSउमा शंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान

उमा शंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान

प्यूरीफायर वॉटर कूलर का लोकार्पण, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। उमा शंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय में वर्षों से चली आ रही स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान करते हुए प्यूरीफायर वॉटर कूलर का लोकार्पण किया गया। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को अब शुद्ध एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

अस्पताल में लंबे समय से स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था का अभाव था, जिससे मरीजों और तीमारदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसे जनसामान्य की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता मानते हुए नगर पालिका परिषद उन्नाव ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की।

इस अवसर पर बताया गया कि प्यूरीफायर वॉटर कूलर की स्थापना के बाद अस्पताल आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, शुद्ध और शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments