HomeNEWSसंत रविदास कलश यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की भाजपा कानपुर उत्तर...

संत रविदास कलश यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की भाजपा कानपुर उत्तर ने बनाई रणनीति

हर मंडल और बूथ पर नियुक्त होंगे यात्रा प्रमुख, समरसता के संदेश के व्यापक प्रसार पर जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की पावन कलश यात्रा को जिले के प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कलश यात्रा को सफल और व्यापक बनाने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र तथा प्रत्येक बूथ पर एक-एक यात्रा प्रमुख नियुक्त किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी कलश यात्रा के स्वागत, आयोजन और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की होगी, ताकि संत रविदास जी का समरसता, समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और कर्मों से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का मार्ग प्रशस्त किया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकसूत्र में जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कलश यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विधानसभा में दो-दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभावार नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • कल्याणपुर: सीमा एमबीए, शिवांग मिश्रा
  • गोविंद नगर: किरन तिवारी, विनोद पाल
  • सीसामऊ: शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत
  • आर्य नगर: रामजी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता

बैठक में अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, धीरज बाल्मीकि, जन्मेजय सिंह, अनुराग शर्मा, वात्स्य त्रिपाठी, विजय वर्मा, रीता पासवान, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल, स्पर्श कटियार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments