
जीआईसी ग्राउंड में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
- नरेश राठौर
झांसी। जीआईसी ग्राउंड, झांसी में आयोजित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कहा गया कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


